बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
कारगिल भवन में आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार की दोपहर 03:00 बजे किया गया. इस मौके पर डीएम तुषार सिंगला ने कहा कि शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार लाने की दिशा में आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है. यह बेगूसराय जिले के शैक्षणिक सफर का एक निर्णायक मोड़ है.