बेगूसराय: जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत SP ने 6 मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे
जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 06 मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द किया गया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. जिले में ऑपरेशन मुस्कान का काम लगातार किया जा रहा है, इसके तहत मोबाइल चोरी की सूचना पर या गुम होने की सूचना पर पुलिस द्वारा काम किया जाता है.