शिवपुरी नगर: शाजापुर में मासूम की मौत पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी, शिवपुरी में 3 अकाउंट धारकों पर केस दर्ज
शिवपुरी शहर के लक्ष्मीबाई रोड निवासी अभिषेक जैन ने अपने 4 वर्षीय बेटे की मौत के बाद सोशल मीडिया पर की गई अभद्र और भड़काऊ टिप्पणियों को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आहत पिता की शिकायत और सौंपे गए स्क्रीनशॉट के आधार पर पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के तीन अकाउंट धारकों के खिलाफ BNS की धाराओं में सोमवार की रात 9 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।