मानपुर: बाघ हमले से मृत महिला के परिवार को मिले कुल 25 लाख,8 लाख वन विभाग और 17 लाख मुख्यमंत्री की घोषणा पर मिले
Manpur, Umaria | Jun 11, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा के खेरवा टोला मे बाघ के हमले मे जान गंवाने वाली महिला के परिजन को 17 दिन बाद बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री राहत कोष से 17 लाख रुपए की सहायता राशि मृतिका के परिजनो के खाते मे पहुंच गई है।यह राशि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषित कुल 25 लाख रुपए की सहायता का ही हिस्सा है।इससे पहले वन विभाग की ओर से 8 लाख और अब 17 लाख मिले हैं।