जलालाबाद: गांव नगरिया बुजुर्ग में विवाद के दौरान युवक पर लाठी-डंडों से किया गया हमला, घायल
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया बुजुर्ग में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। घायल देवेश यादव पुत्र भगवान दास ने बताया कि गांव के दो लोग शराब के नशे में उनके घर के गेट पर आकर गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उसके बड़े भाई अर्जुन से मारपीट शुरू कर दी.