Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image
image
image
image

जमुई: बिहार ग्रामीण बैंक एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में समन्वय बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बैंक लिंकेज को मजबूत करने और समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक कर्मियों, जीविका कर्मियों एवं बैंक मित्र दीदियों को सम्मानित भी किया गया। #Jamui #JEEViKA #BiharGraminBank #WomenEmpowerment #BankLinkage #Bihar #SevanTakNews

Sono, Jamui | Jul 18, 2026

MORE NEWS

सड़क बदहाल, हादसे बेहाल!

जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत चरका पत्थर से डुमर्जौरा–टपकी–चरैया होते हुए खैरा, जमुई और गढ़ी कौआकोल जाने वाली मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।

हर दिन इस सड़क पर वाहन चालक और राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। लगातार सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों और सरकार का ध्यान अब तक इस गंभीर समस्या की ओर नहीं गया है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

#सेवन_तक_न्यूज़ #Jamui #Sono #CharkaPatthar #Dumarjaura #Tapki #Charaiya #Khaira #Bihar #RoadSafety #SadakKiHalat #RoadRepair #Accident #PublicIssue #JamuiNews #BiharNews #जनहित #सड़क_मरम्मत #सड़क_सुरक्षा #सरकार_ध्यान_दे #जनप्रतिनिधि #विकास #BreakingNews

सड़क बदहाल, हादसे बेहाल! जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत चरका पत्थर से डुमर्जौरा–टपकी–चरैया होते हुए खैरा, जमुई और गढ़ी कौआकोल जाने वाली मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। हर दिन इस सड़क पर वाहन चालक और राहगीर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। लगातार सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों और सरकार का ध्यान अब तक इस गंभीर समस्या की ओर नहीं गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी से पहले लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। #सेवन_तक_न्यूज़ #Jamui #Sono #CharkaPatthar #Dumarjaura #Tapki #Charaiya #Khaira #Bihar #RoadSafety #SadakKiHalat #RoadRepair #Accident #PublicIssue #JamuiNews #BiharNews #जनहित #सड़क_मरम्मत #सड़क_सुरक्षा #सरकार_ध्यान_दे #जनप्रतिनिधि #विकास #BreakingNews

Sono, Jamui | Jul 18, 2026

आज के विभिन्न समाचार पत्रों में जिला प्रशासन की प्रमुख खबरें....
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar 
Bihar Education Department 
Public Health Engineering Department, Government of Bihar

आज के विभिन्न समाचार पत्रों में जिला प्रशासन की प्रमुख खबरें.... Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Bihar Education Department Public Health Engineering Department, Government of Bihar

Jamui, Bihar | Jul 18, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 
 18 जुलाई 2026

शीर्षक: बिहार ग्रामीण बैंक एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में समन्वय बैठक सह सम्मान समारोह का सफल आयोजन।

•जमुई और लखीसराय जिले के अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों ने ग्रामीण सशक्तिकरण और सुदृढ़ बैंक लिंकेज के लिए बनाई भविष्य की कार्ययोजना•

जमुई: ग्रामीण विकास को गति देने और महिला सशक्तिकरण को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से शनिवार को जमुई जिला में बिहार ग्रामीण बैंक एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय समन्वय बैठक सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक (बैंक लिंकेज) श्री पुष्पेंद्र सिंह तिवारी, बिहार ग्रामीण बैंक के जोनल मैनेजर श्री दीपक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अमरदीप, सीसीपीसी क्रेडिट मैनेजर श्री अभिषेक कुमार, जमुई के डीपीएम श्री संजय कुमार एवं लखीसराय की डीपीएम श्रीमती अनीता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य टीम से एफआई नोडल श्री संत कुमार, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक श्री वीरेंद्र शर्मा व श्री रौशन कुमार गुप्ता सहित जमुई एवं लखीसराय जिले के सभी प्रखंडों के जीविका बीपीएम, बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, संकुल संघ की अध्यक्षगण एवं बैंक मित्र दीदियां मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्य परियोजना प्रबंधक श्री पुष्पेंद्र सिंह तिवारी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण में जीविका के साथ-साथ बैंकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय और अग्रणी रही है। दोनों संस्थाओं की परस्पर साझेदारी से आज लाखों जीविका दीदियां न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी एक नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने बैंक और जीविका के अधिकारियों को आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया, ताकि समूह से जुड़ी महिलाओं को व्यक्तिगत ऋण की उपलब्धता अत्यंत सुगम हो सके। इसके साथ ही उन्होंने ऋण की मासिक वापसी प्रत्येक माह की 10 तारीख तक सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान बैंक प्रबंधकों एवं जीविका के बीपीएम ने आपसी समन्वय से भविष्य की ठोस कार्ययोजना तैयार की, जिसमें समय पर ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बैंक लिंकेज के निर्धारित लक्ष्यों को शत्-प्रतिशत पूरा करने पर विशेष बल दिया गया।

बिहार ग्रामीण बैंक के जनरल मैनेजर श्री दीपक कुमार ने जमुई एवं लखीसराय जिले के अंतर्गत बैंक द्वारा जीविका समूहों के साथ संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीण बैंक द्वारा समूहों के बैंक लिंकेज को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा नए गठित समूहों को अविलंब इस प्रक्रिया से जोड़कर उन्हें बैंकिंग मुख्यधारा में लाया जाएगा।

समारोह के दौरान नारीशक्ति जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष रीना रानी एवं उपकार संकुल संघ की अध्यक्ष बिंदु देवी ने जीविका से जुड़ाव के अपने प्रेरणादायक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने भावुक होकर बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद ग्रामीण महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है। महिलाएं अब न सिर्फ घर की दहलीज से बाहर निकलकर आत्मविश्वास के साथ बैंकिंग कार्यों का संपादन कर रही हैं, बल्कि उन्हें पारंपरिक महाजनों के शोषण और कर्ज के जाल से भी पूरी तरह मुक्ति मिली है।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में जीविका और बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्य करने वाले बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों, जीविका कर्मियों तथा बैंक मित्र दीदियों को मंच पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस समन्वय बैठक में दोनों जिलों के वरीय अधिकारियों, बैंक कर्मियों, संकुल संघ की अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में बैंक मित्रों ने सहभागिता कर ग्रामीण विकास के संकल्प को दोहराया।
#jamui 
#jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar @

प्रेस विज्ञप्ति जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 18 जुलाई 2026 शीर्षक: बिहार ग्रामीण बैंक एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में समन्वय बैठक सह सम्मान समारोह का सफल आयोजन। •जमुई और लखीसराय जिले के अधिकारियों एवं बैंक प्रबंधकों ने ग्रामीण सशक्तिकरण और सुदृढ़ बैंक लिंकेज के लिए बनाई भविष्य की कार्ययोजना• जमुई: ग्रामीण विकास को गति देने और महिला सशक्तिकरण को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से शनिवार को जमुई जिला में बिहार ग्रामीण बैंक एवं जीविका के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय समन्वय बैठक सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक (बैंक लिंकेज) श्री पुष्पेंद्र सिंह तिवारी, बिहार ग्रामीण बैंक के जोनल मैनेजर श्री दीपक कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अमरदीप, सीसीपीसी क्रेडिट मैनेजर श्री अभिषेक कुमार, जमुई के डीपीएम श्री संजय कुमार एवं लखीसराय की डीपीएम श्रीमती अनीता कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य टीम से एफआई नोडल श्री संत कुमार, सूक्ष्म वित्त प्रबंधक श्री वीरेंद्र शर्मा व श्री रौशन कुमार गुप्ता सहित जमुई एवं लखीसराय जिले के सभी प्रखंडों के जीविका बीपीएम, बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक, संकुल संघ की अध्यक्षगण एवं बैंक मित्र दीदियां मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य परियोजना प्रबंधक श्री पुष्पेंद्र सिंह तिवारी ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण में जीविका के साथ-साथ बैंकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय और अग्रणी रही है। दोनों संस्थाओं की परस्पर साझेदारी से आज लाखों जीविका दीदियां न सिर्फ आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी एक नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने बैंक और जीविका के अधिकारियों को आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया, ताकि समूह से जुड़ी महिलाओं को व्यक्तिगत ऋण की उपलब्धता अत्यंत सुगम हो सके। इसके साथ ही उन्होंने ऋण की मासिक वापसी प्रत्येक माह की 10 तारीख तक सुनिश्चित कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान बैंक प्रबंधकों एवं जीविका के बीपीएम ने आपसी समन्वय से भविष्य की ठोस कार्ययोजना तैयार की, जिसमें समय पर ऋण की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बैंक लिंकेज के निर्धारित लक्ष्यों को शत्-प्रतिशत पूरा करने पर विशेष बल दिया गया। बिहार ग्रामीण बैंक के जनरल मैनेजर श्री दीपक कुमार ने जमुई एवं लखीसराय जिले के अंतर्गत बैंक द्वारा जीविका समूहों के साथ संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीण बैंक द्वारा समूहों के बैंक लिंकेज को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा नए गठित समूहों को अविलंब इस प्रक्रिया से जोड़कर उन्हें बैंकिंग मुख्यधारा में लाया जाएगा। समारोह के दौरान नारीशक्ति जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष रीना रानी एवं उपकार संकुल संघ की अध्यक्ष बिंदु देवी ने जीविका से जुड़ाव के अपने प्रेरणादायक अनुभवों को साझा किया। उन्होंने भावुक होकर बताया कि जीविका से जुड़ने के बाद ग्रामीण महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आया है। महिलाएं अब न सिर्फ घर की दहलीज से बाहर निकलकर आत्मविश्वास के साथ बैंकिंग कार्यों का संपादन कर रही हैं, बल्कि उन्हें पारंपरिक महाजनों के शोषण और कर्ज के जाल से भी पूरी तरह मुक्ति मिली है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में जीविका और बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट व अनुकरणीय कार्य करने वाले बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों, जीविका कर्मियों तथा बैंक मित्र दीदियों को मंच पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस समन्वय बैठक में दोनों जिलों के वरीय अधिकारियों, बैंक कर्मियों, संकुल संघ की अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में बैंक मित्रों ने सहभागिता कर ग्रामीण विकास के संकल्प को दोहराया। #jamui #jamuinews Information & Public Relations Department, Government of Bihar @

Jamui, Bihar | Jul 18, 2026