भवानीपुर: जलजमाव से राहत की कोशिश, टैंकर से बाजार का पानी निकाला गया
भवानीपुर :- बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्य बाजार में उत्पन्न जलजमाव की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात को देखते हुए नगर पंचायत ने त्वरित पहल करते हुए गुरुवार को टैंकर के माध्यम से जमे पानी को निकालने का कार्य शुरू कराया।