बीकानेर: खाजूवाला इलाके की 14 बीड़ी बी नहर के मोघे के साथ छेड़छाड़ के बाद किसानों ने किया हंगामा, मामला दर्ज
खाजूवाला क्षेत्र के बीडी नहर के मोघो पर अज्ञात किसानों द्वारा छेड़छाड़ करने पर अंतिम छोर के किसानों ने बीती रात जमकर हंगामा किया। किसान अमर सिंह ने बताया कि बीडी नहर के चक 14 बीडी बी के मोघे के साथ अज्ञात लोगों द्वारा छेड़छाड़ की गई। जिसकी सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी व अंतिम छोर के किसान रात्रि को मौके पर पहुंचे।