बीकानेर: बीकानेर बंद की सफलता के बाद आंदोलनकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर डाला पड़ाव, प्रशासन के साथ वार्ता रही असफल
खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई को रोकने और कानून बनाने की मांग को लेकर बीकानेर बंद की सफलता के बाद जिला कलेक्टर कार्यालय पर आंदोलनकारियो द्वारा पड़ाव डाला गया। जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियो के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया लेकिन जिला प्रशासन और संघर्ष समिति की वार्ता असफल रही।