श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवक घायल, एक को बीकानेर रेफर किया गया
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच युवक घायल हो गए। पहला हादसा बीदासर रोड पर बाना के निकट हुआ, जहां नीलगाय सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में बीदासर निवासी 16 वर्षीय बाबूलाल पुत्र नानूराम नायक और 27 वर्षीय देवीलाल पुत्र डालूराम नायक घायल हो गए। दोनों जीजा-साला श्रीडूंगरगढ़ से बाना जा रहे थे। देवीलाल को प्राथमिक