समस्तीपुर के दलसिंहसराय में NH-28 पर कॉस्मेटिक सामान से लदे ट्रक में भीषण आग, निहार नारियल तेल समेत लाखों का सामान जलकर राख । दूसरे ट्रक से टक्कर के बाद आग लगने का चालक ने बताया कारण, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान ।
एंकर:समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के बसढ़िया स्थित एनएच-28 पर बैगन चौक के समीप आज अहले सुबह कॉस्मेटिक सामान से लदे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई।आग की चपेट में आने से ट्रक में लदा निहार नारियल तेल समेत अन्य कॉस्मेटिक सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक में आग कैसे लगी, इसका कारण तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं, ट्रक चालक के अनुसार, दूसरे ट्रक से टक्कर होने के बाद अचानक ट्रक में आग लग गई। आग तेजी से फैलने के बाद चालक और खलासी ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद दमकल कर्मियों