मगरदही घाट पर नदी में छलांग लगाने से व्यक्ति की मौ"त, पहचान में जुटी पुलिस
समस्तीपुर: नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित नदी पुल से शनिवार को एक व्यक्ति ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया।
स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए नदी में उतरकर व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौ'त हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना के बाद मगरदही घाट के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेग�
Samastipur, Samastipur | Sep 19, 2026