फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के कजरौटा में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के कजरौटा में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। व्यक्ति ने तत्काल मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। वहीं थाना पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।