फरीदपुर: भुता थाना क्षेत्र के उम्मीदपुर में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
भुता थाना क्षेत्र के उम्मीदपुर में एक युवक ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।