फरीदपुर: काशीराम कॉलोनी गेट के पास से पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
फरीदपुर थाना क्षेत्र काशीराम कॉलोनी गेट के पास से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।