प्रेस विज्ञप्ति: 02
14 जुलाई को राज्यस्तरीय सहयोग शिविर में सारण जिला से संबंधित शिकायतों का शत प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी
सारण, छपरा 08.07.2026: आगामी मंगलवार अर्थात दिनांक 14.07.2026 को माननीय मुख्यमंत्री के प्रत्यक्ष नियंत्रण में राज्यस्तरीय सहयोग शिविर संचालित होगा जिसमें पूरे राज्य से प्राप्त 100 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी। एतद् संदर्भ में जिला पदधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने जिला से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ वी0सी0 से जुड़कर बैठक की तथा इस संबंध में अबतक प्राप्त 24 शिकायतों के संदर्भ में 100 प्रतिशत समाधान करते हुए प्रतिवेदन तैयार करने हेतु स्पष्टता से निदेशित किया। सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिला पदाधिकारी ने जानकारी दी कि राज्यस्तरीय सहयोग शिविर हेतु चिन्हित शिकायती आवेदकों को वाहन, खान-पान सुविधा सहित मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी के संरक्षण में राज्यस्तरीय सहयोग शिविर के लिए ले जाया जायेगा।
बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को संबंधित शिकायतों का यथानुसार समाधान कर अपलोड करने हेतु निदेशित किया।
11 views | Saharsa, Bihar | Jul 8, 2026