गया टाउन सीडी ब्लॉक: न्यायालय ने हत्या और पोक्सो एक्ट मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, ₹3.1 लाख का जुर्माना भी
गयाजी पुलिस द्वारा समर्पित की गई चार्जशीट एवं अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत किये गये साक्ष्य के आधार पर हत्या एवं पॉक्सो एक्ट कांड में गया न्यायालय में आज शनिवार को विशेष जज सह-पॉक्सो, ADJ-07 देव प्रिय कुमार द्वारा दो आरोपियों को आजीवन कारावास एवं तीन लाख दस हजार रूपया जुर्माना की सजा सुनाई गई।इसकी जानकारी आज दिनांक 2 मई शनिवार की शाम 7 बजे दी गई।