बांधवगढ़: उमरिया राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को पोषण एवं नशा मुक्ति के प्रति किया गया जागरूक
15 जुलाई बुधवार समय 3 बजे कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देशन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल भरौल में आउटरीच गतिविधि का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा वी एस चंदेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का समन्वय राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के परामर्शदाता राकेश चौधरी द्वारा किया गया।