बाड़ी: युवती को सांप ने डसा, समय पर इलाज से बची जान; डॉक्टर बोले- बरसात के दिनों में कुछ बातों का रखें विशेष ध्यान
Bari, Dholpur | Jul 9, 2026 बाड़ी उपखंड के धनोरा गांव में 18 वर्षीय एक युवती को सांप ने डस लिया। बताया गया कि युवती अपनी नानी के घर पैदल जा रही थी, तभी रास्ते में उसे सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे बाड़ी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है। बाड़ी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आनंद वर्मा ने सर्पदंश के मामलों पर महत्वपूर्ण ज