मैनपुरी: भोगांव के शिवपालपुर में दबंगों ने पीड़िता के मकान को जाने वाले रास्ते में दीवाल लगाकर किया बंद, एसपी से की शिकायत
बुधवार को भोगांव थाना क्षेत्र के शिवपालपुर निवासी पीड़िता निर्मला देवी पत्नी वेदराम ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके मकान को जाने वाले रास्ते में दबंगों ने दीवाल लगाकर बंद कर दिया है। जिसको लेकर पीड़िता ने थाना भोगांव में शिकायत की लेकिन पुलिस ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की है। दबंगो पर कार्रवाई को लेकर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।