दतिया नगर: सूर्य की तपिश और लू से नागरिक बेहाल, पारा 43 डिग्री पर पहुंचा
दतिया नगर में अप्रैल क़े आखिरी दिनों में सूर्य तपीश लोगों को तपा रही है एक तरफ जहां सूर्य की बढ़ती गर्मी से लोग परेशान है वही तापमान भी लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते लोगों को एक-एक दिन काटना मुश्किल हो रहा है. दतिया में तापमान 43 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी लगभग 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है जिससे सभी वर्ग के लोग परेशान हैं ।