हुसैनाबाद: झारखंड-बिहार सीमा पर बढ़ी चौकसी, देर रात एक्शन मोड में दिखे SDPO दिव्यांश शुक्ला
हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस प्रशासन सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। मंगलवार देर रात SDPO दिव्यांश शुक्ला ने झारखंड-बिहार सीमा स्थित दंगवार पिकेट के इंटर स्टेट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, वाहन जांच अभियान और रात्रि गश्ती की स्थिति का जायजा लिया। SDPO ने मौके पर तैनात