भागलपुर में गंगा का कहर, इंग्लिश गांव में 10-12 घर गंगा में समाए
भागलपुर जिले के सबौर अंचल अंतर्गत इंग्लिश गांव के वार्ड नंबर 3 में गंगा नदी के भीषण कटाव ने तबाही मचा दी है। बताया जा रहा है कि गंगा के कटाव की चपेट में आकर करीब **10 से 12 घर पूरी तरह गंगा नदी में समा गए।**
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना **रविवार की तड़के करीब 2 बजे** हुई। अचानक हुए कटाव के कारण कुछ घरों को संभलने या सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि **एक-दो घर ऐसे भी थे, जिनके अंदर पूरा सामान मौजूद था। घर के साथ-साथ घर में रखा सारा सामान भी गंगा में समा गया।** घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है।
गंगा के लगातार हो रहे कटाव से ग्रामीणों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल **सुरक्षित आशियाने और परिवार की सुरक्षा** का है। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव कार्य के साथ-साथ गंगा कटाव को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कटाव पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में और भी कई घर इसकी चपेट में आ सकते हैं।
#Bhagalpur #BhagalpurNews #Sabour #EnglishVillage #Ganga #GangaRiver #GangaCutting #GangaErosion #FloodInBihar #BiharNews #BiharFlood #GangaKaKahar #घरगंगामेंसमाया #गंगाकटाव #भागलपुर #सबौर #इंग्लिशगांव #बाढ़ #गंगानदी #ग्रामीणोंकीपरेशानी #BreakingNews #LatestNews #LocalNews #MandarTimesNews #MandarTimesLive #आपकीआवाजआपकेसाथ