डुमरांव: यादव समाज को अपराधी बताना गलत: अजय कुशवाहा साबित करें या माफी मांगें: पूर्व मंत्री ददन यादव
Dumraon, Buxar | May 31, 2026 डुमरांव के पूर्व विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ददन यादव ने जदयू विधायक अजय कुशवाहा के कथित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी जाति विशेष को अपराध से जोड़ना न केवल गलत है, बल्कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाला कदम भी है।