छतरपुर: टुटका बाड़ी विवाद में परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे पीड़ित
बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम टुटका (देवगांव) में बाड़ी लगाने के विवाद में एक परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमले में एक महिला का हाथ टूट गया और सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ितों ने शनिवार कि दोपहर 1 बजे स्थानीय पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करने और मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय की