"मैंने पहले ही कहा था कि कृषि विभाग में छापेमारी की आड़ में उगाही और कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। आज ACB की कार्रवाई ने उन आशंकाओं को और मजबूत कर दिया है।
जो लोग कार्रवाई का चेहरा बनकर घूम रहे थे, वही करोड़ों की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। अब राजस्थान की जनता जानना चाहती है कि यह भ्रष्टाचार का नेटवर्क आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था और इसकी डोर कहां तक जुड़ी हुई है?
मुख्यमंत्री जी निष्पक्ष जांच कराएं और पूरे मामले की सच्चाई प्रदेश की जनता के सामने लाएं।"
Alwar, Alwar | Jun 8, 2026