मल्हारगंज: मास्टर प्लान रोड के लिए अतिक्रमण हटाने की तैयारी, महापौर ने कहा- तीन दिन में खुद हटा लें
शहर के मधुमिलन चौराहे से छावनी तक बनने वाली मास्टर प्लान सड़क को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में स्थानीय विधायक, एमआईसी सदस्य सुमित मिश्रा, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय रहवासियों के साथ एक संयुक्त दौरा किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग का निरीक्षण करते हुए लोगों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लें, ताकि स