चूरू: गांव ख्याली की 19 वर्षीय युवती ने गलती से पिया कीटनाशक, चूरू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
Churu, Churu | Aug 3, 2025 चूरू जिले के निकटवर्ती गांव ख्याली में रविवार को खेत में काम के दौरान एक 19 वर्षीय युवती ने गलती से कीटनाशक युक्त पानी पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले घांघू अस्पताल और फिर चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां युवती को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।