सरदारशहर: सरदारशहर में पंचायत कार्रवाई पर रोक की मांग, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर। स्थानीय लोगों ने मंगलवार को कलेक्टर के नाम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पंचायत की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत द्वारा नियम विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बिना सूचना व सुनवाई के निर्णय लिए जा रहे हैं।