छतरपुर: इंस्टाग्राम पर प्यार: 5 बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, सिटी कोतवाली पुलिस ने विदिशा से किया दस्तयाब
छतरपुर में इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती होने के बाद 5 बेटियों की मां अपनी एक बेटी को लेकर घर से चली गई। पति की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की और उसे उसके प्रेमी के साथ उदयपुर से दस्तयाब किया। शनिवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच 5-6 महीने से इंस्टाग्राम पर बातचीत हो रही थी।