अररिया: अररिया में आज गुरुवार को हवाई हमले और ब्लैकआउट पर मॉक ड्रिल, समय बढ़ाकर 15 मिनट किया गया
Araria, Araria | May 14, 2026 गृह मंत्रालय, भारत सरकार और बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश पर अररिया जिले में कल गुरुवार 14 मई को हवाई हमले एवं ब्लैकआउट पर आधारित नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार, यह अभ्यास शाम 7 बजे से शुरू होकर 7 बजकर 15 मिनट तक चलेगा। पहले इसे 7:10 मिनट तक रखा गया था, जिसे अब संशोधित कर 15 मिनट कर दिया गया है।