Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
solannews
Bhushan Jewellers Solan
Solan, Solan
| Jun 23, 2026
MORE NEWS
सोलन सब्जी मंडी के नजदीक अनियंत्रित हुई कार सभी सवार बाल बाल बचे
Solan, Solan | Jun 23, 2026
खूबसूरती और अपनेपन का अहसास... #bhushanjewellers
Solan, Solan | Jun 23, 2026
टमाटर की लाइव बोली 23 जून 2026... 730 तक बिका हाईएस्ट टमाटर...
Solan, Solan | Jun 23, 2026
सोलन कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व -नवीन सूद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुल राकेश पंत को कोषाध्यक्ष की कमान कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी सोलन की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद जिंटा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नई कार्यकारिणी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों और नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सियासी हलकों में इसे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्तियां की हैं। साथ ही वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। घोषित कार्यकारिणी में 6 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 14 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव, 17 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और 42 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने के बाद संगठनात्मक हलकों में इस कार्यकारिणी की चर्चा शुरू हो गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में नवीन सूद, जगन्नाथ शर्मा, अच्चरपाल कौशल, दलबीर राणा, अनमोल राणा, पूनम ग्रोवर को चुना गया है। जबकि कोषाध्यक्ष कुल राकेश पंत, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर उमेश शर्मा को बनाया गया। सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व... नई टीम में अर्की, कसौली, नालागढ़, दून, सोलन और रामशहर क्षेत्र से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। माना जा रहा है कि संगठन ने विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। आगामी चुनावों पर नजर... कांग्रेस के लिए पंचायत, नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। ऐसे में नई कार्यकारिणी को संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Solan, Solan | Jun 23, 2026