मनोहरथाना: ठीकरीया में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया
ठीकरिया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्राप्त आवेदन के आधार पर गांव के सार्वजनिक रास्ते पर कई वर्षों से किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाकर आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ एवं उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल के निर्देशन में तहसीलदार माधोलाल बैरवा द्वारा गठित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।