हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मां ने 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई
Hardoi, Hardoi | Nov 19, 2024 टड़ियावां थाना क्षेत्र निवासी युवक गांव निवासी एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।किशोरी की मां ने मंगलवार सुबह 11 बजे पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है।किशोरी की मां ने दी गई तहरीर में बताया कि गांव निवासी युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है और उसमे अन्य चार लोग उसमें शामिल है।