सहारनपुर: रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम की जांच रिपोर्ट को लेकर की प्रेस वार्ता
रविवार दोपहर 1:30 सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि 28 जून 2025 को कोर्ट रोड के प्रतिष्ठित व्यापारी अशोक खुराना के साथ नगर निगम के प्रवर्तन दल के अधिकारियों के द्वारा धक्का मुक्की एवं मारपीट की गई थी।