सहारनपुर: स्टार पेपर मिल रोड पर 8 घंटे से दरवाज़े पर बैठी पत्नी को घर में नहीं मिला प्रवेश, सास और जेठानी पर लगाया आरोप
सहारनपुर के स्टार पेपर मिल रोड पर एक महिला को उसके ससुराल वालों ने घर में प्रवेश नहीं करने दिया। रूपाली नाम की महिला 8 घण्टे तक अपने ससुराल के दरवाजे पर बैठी रही। आरोप है कि तीन महीने पहले ससुराल वालों ने रूपाली की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह अपने मायके में रह रही है।महिला थाने में कई बार समझौते की कोशिश हुई।