सहारनपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने राकेश सिनेमा पुल के पास से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया, बाल्मीकि बस्ती में हुई चोरी की वारदात
सहारनपुर की थाना नगर कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है। आरोपी अश्वनी उर्फ काका को राकेश सिनेमा पुल के पास से पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी 10 अगस्त को बाल्मीकि बस्ती में हुई चोरी के मामले में की गई है। पीड़ित रमेश कुमार उर्फ मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के जेवर,नगदी चुराई।