सहारनपुर: जनकपुरी थाना पुलिस ने शांति भंग के मामले में चार अभियुक्तों को जनकपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया
थाना जनकपुरी पुलिस ने शनिवार शाम 6:00 बजे शांति भंग के मामले में चार शातिर अभियुक्त गण अश्वनी, गौतम, अर्जुन एवं सोहेल को जनकपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चारों अभियुक्त गणों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विजय सिंह, सुनील कुमार मौजूद रहे।