सहारनपुर: सहारनपुर लोकसभा के कांग्रेस सांसद ने वोट अधिकार यात्रा पर कहा, बिहार में 65 लाख वोटरों को हटाकर बनाई गई सरकार
रविवार दोपहर 2:00 बजे 'वोट अधिकार यात्रा' पर सहारनपुर लोकसभा कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, बिहार में 65 लाख वोटरों को हटाया गया और चुनाव के दौरान वोट चुराकर सरकार बनाई गई। अब यह साबित हो गया है, राहुल गांधी ने तथ्यात्मक विवरण पेश किया है। उन्होंने जनजागरण अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों से अपने अधिकारों को समझने और उनकी रक्षा करने का आग्रह किया गया है।