द्वारका: सेक्टर -3 से बिंदापुर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े एक कुख्यात सेंधमार व रिसीवर समेत 2 बदमाश ,4 मोबाइल व बिजली का सामान बरामद
बिंदापुर थाना पुलिस ने एक कुख्यात सेंधमार व रिसीवर समेत 2 बदमाशों को द्वारका के सेक्टर 3 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए सेंधमार की पहचान शमशेर उर्फ़ शेरा निवासी जेजे कॉलोनी द्वारका सेक्टर 3 जबकि रिसीवर की पहचान रंजीत निवासी उत्तम नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किये 4 मोबाइल ,5 सीलिंग फैन की मोटर ,28 फ़ीट AC कॉपर वायर और कुछ बिजली का साम