गुलाबगंज: गुलाबगंज के मणिपुर से युवक ने कलेक्टर से बिजली के मामले मे की शिकायत,एक दिन पहले इन्ही के खिलाफ ग्रामीणो ने की थी शिकायत
गुलाबगंज तहसील के ग्राम मणिपुर में रहने वाले मालम सिंह राजपूत ने अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट में मंगलवार शाम 4 बजे पहुंच कर लिखित शिकायत की। जिसमें उन्होंने अपने ही रिश्तेदार द्वारा उनकी बिजली लाइन काटे जाने के आरोप लगाए हैं। वही एक दिन पहले मालम सिंह के खिलाफ गांव के दर्जन भर लोग शिकायत लेकर आए थे। जिसमे मालम सिंह पर विद्युत सप्लाई काटे जाने की शिकायत की।