कोरबा: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
Korba, Korba | Jun 26, 2026 कोरबा जिले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी की गिरफ्तारी एवं मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा है। पीड़िता के अनुसार उसकी पहचान निखिल रजक नामक युवक से उसकी एक सहेली के माध्यम से हुई थी।