मऊरानीपुर: मऊरानीपुर में चाट के पैसे मांगने पर गरीब चाट विक्रेता का ठेला पलटने और मारपीट का आरोप
झांसी के मऊरानीपुर में चाट विक्रेता ने आरोप लगाया है कि चाट खाने के बाद पैसे मांगने पर तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और चाट का ठेला पलट दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और नुकसान की भरपाई की मांग की है।