अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सामूहिक वंदे मातरम् का आयोजन किया गया
अशोकनगर में शासन के निर्देशानुसार विशेष चरण कार्यक्रम वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण अभियान के अंतर्गत कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सामूहिक वंदे मातरम् का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रृंद्धाजलि अर्पित की गई।