सरदारशहर: सरदारशहर में भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई, नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं
सरदारशहर भाजपा कार्यालय में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को गंभीरता से सुना गया। आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों तक उन्हें प्राथमिकता के साथ पहुँचाने तथा आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया।