नवाबगंज: 10 मोहर्रम पर सेथल में अकीदत के साथ निकला ताजिया, या हुसैन की सदाओं से गूंजा इलाका
नवाबगंज क्षेत्र के सेथल कस्बे में 10 मोहर्रम (आशूरा) के मौके पर अकीदत और एहतराम के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस शुरू होने से पहले इमामबाड़ा कला में मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें मौलाना मोहम्मद कैफ़ी ने कर्बला के शहीदों, खासकर हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कुर्बानी पर रोशनी डाली। उन्होंने लोगों से इंसानियत, सब्र और सच के रास्ते पर चलने का संदेश दिय