उज्जैन शहर: 2 स्थाई वारंटों में 14 वर्षों से फरार चल रहे ₹10 हजार ईनाम वारंटी आरोपी क़ो पुलिस ने हिरा मिल की चाल क्षेत्र से गिरफ्तार
पुलिस द्वारा जिले में फरार, स्थाई वारंटी एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत थाना माधवनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।पुलिस ने 14 वर्ष पुराने स्थाई वारंटों में फरार चल रहे वारंटी अविनाश सुनहरा पिता रमेश चंद्र सुनहरा, उम्र 45 वर्ष, निवासी हीरा मिल की चाल, उज्जैन को गिरफ्तार किया