रोहड़ू: समाजसेवी सूर्यदेव शर्मा ने एसडीएम रोहड़ू व PWD विभाग का जताया आभार, चिड़गांव के ग्रामीणों को कीचड़ और बदबू से मिली निजात
Rohru, Shimla | Jun 30, 2025 छुहारा ब्लॉक चिडगांव के करीब 60 गांवों के निवासियों को लंबे समय से कीचड़ और बदबू की समस्या से जूझना पड़ रहा था। मगर अब इस समस्या से उन्हें बड़ी राहत मिली है। PWD विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में (पाइप कलवट) डाल दिए गए हैं, जिससे पानी की निकासी बेहतर हुई है और बदबू व कीचड़ की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है।