टीकमगढ़: चकरा तिराहा: खेलते खेलते कूलर करंट की चपेट में आया मासूम हुई मौत जिला अस्पताल में हुआ पीएम
कोतवाली थाना क्षेत्र के चकरा तिराहा के पास रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय अंश यादव की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में चल रहे लोहे के कूलर की बॉडी में करंट उतर आया था। खेलते समय अंश का हाथ कूलर से छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,