बाड़मेर: विजयदशमी पर दशहरा महोत्सव का आयोजन शहर के आदर्श स्टेडियम में होगा, दशहरा के लिए पुतले हो रहे हैं तैयार
Barmer, Barmer | Sep 30, 2025 विजयादशमी पर दशहरा महोत्सव का आयोजन बाड़मेर शहर के आदर्श स्टेडियम में होगा। बाड़मेर में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतलों पर मंगलवार शाम 5:00 बजे तक कलर और अन्य कार्य कर दिए गए।दशहरा के लिए रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले तैयार किए जा रहे है। महोत्सव में इस बार आतिशबाजी के खास नजारे आसमान में नजर आएंगे।